Please click here

INSTALL KULASYA APP

анонимное profile picture
анонимное
1 y

उपरोक्त स्थूल आदमी अमेरिका का रैपर डेव ब्लंट है। सवा दो सौ किलो का डेव टिकटोक स्टार है- रैप गाने में उस्ताद है। दुनिया उसके गायन की कायल है।

हाल में हुए एक सिंगिंग कम्पलीशन में डेव ने स्टेज पे अपनी कला का प्रदर्शन किया। अधिक वजन होने के कारण डेव चल फिर नहीं पाता- लिहाज़ा वो व्हील चेयर पे आया- नाक में ऑक्सीजन का पाइप लगाये डेव ने बढ़िया रैप किया। मोटापे के कारण डेव को नेचुरल तरीके से सांस लेने में दिक्कत होती है- इसलिए वो सदैव व्हील चेयर पे ऑक्सीजन का सिलिंडर लेके चलता है।

डेव जंक फ़ूड- फ़ास्ट फ़ूड खाने का आदि है- इसी चक्कर में वो ओवरवेट है। वो महज़ चौबीस साल का युवा है। कम उम्र में ही वो काफ़ी अमीर है।

फ़ोटू में बैठी लड़की डेव की गर्लफ्रेंड - महिला मित्र है। कन्या डेव के हर कॉन्सर्ट में उसका उत्साह वर्धन करती है। डेव को वो सच्चा प्रेम करती है। डेव की वसीयत में कन्या उसकी जायदाद आदि की वारिस है।

आज की कलियुग दुनिया में ऐसा सच्चा प्रेम मिलना दुष्कर है। ईश्वर इन दोनों का प्रेम बनाये रखें।

#copypaste

image